Cancer Horoscope Today 26 April 2025 :आज कर्क राशि का करियर राशिफल : कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कमाई और कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज अपनी पसंद के अनुसार कुछ काम करने का मौका मिलेगा। जो जातक वस्त्र और शौक श्रृंगार के काम के जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। बिजनेस के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। घर में आपको आज कुछ सुख साधनों का आगमन हो सकता है और बिजली के उपकरण पर आपका धन भी खर्च हो सकता है। वैसे जो जातक बिजली के उपकरण से संबंधित काम करते हैं उनकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। आज कर्क राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आज आप भाइयों के सहयोग से पूरा कर पाएंगे। आप आज परिवार के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा और आप आज डिनर डेट का भी प्लान कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक और शुभ काम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। आज कर्क राशि की सेहत : कर्क राशि के लोगों की सेहत का आज अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आपके लिए सलाह है एहतियात के तौर पर शीतल पेय के सेवन से परहेज रखें। आज कर्क राशि के उपाय : आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और शनि मंदिर में दीप दिखाना चाहिए।
You may also like
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर हाजिर हुईं गृह सचिव, 30 दिनों में मॉडल जेल मैन्युअल को अधिसूचित करने का वादा
दोस्ती जारी रहेगी : पुतिन ने रूस में सैनिकों की तैनाती के लिए किम जोंग उन को कहा 'शुक्रिया'
29 अप्रैल से शुरू होगा अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट, बांग्लादेश एयरफोर्स की टीम भी लेगी हिस्सा
Oppo Reno 14 Camera Design and Button Layout Leaked: iPhone-Inspired Look Revealed
'ओटीटी और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट गंभीर विषय', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस