Next Story
Newszop

Success Story: बिना दूध वाली आइसक्रीम बेचता है यह इंजीनियर, हर महीनों लाखों रुपये की कमाई, क्या है इसमें ऐसा?

Send Push
नई दिल्ली: क्या आप बिना दूध की आइसक्रीम की कल्पना कर सकते हैं? लेकिन ऐसा हकीकत में हो रहा है। बेंगलुरु के इंजीनियर गौतम रायकर लोगों को डेयरी-फ्री आइसक्रीम बेच रहे हैं। डेयरी-फ्री से मतलब है कि इसमें कोई भी डेयरी प्रोडक्ट यानी दूध, मलाई, क्रीम आदि इस्तेमाल नहीं किया जाता। इनके ब्रांड का नाम Liki Foods है। ये बिना कोलेस्ट्रॉल वाली मिलेट्स आइसक्रीम, स्मूदी और कॉफी बेचते हैं। इनकी महीने की कमाई लाखों रुपये में है।गौतम रायकर ने दो साल तक प्रयोग किया। फिर जून 2023 में उन्होंने बिना डेयरी वाली मिलेट्स आइसक्रीम बनाना सीखा। हालांकि इसकी शुरुआत लॉकडाउन में हुई थी। लॉकडाउन के दौरान गौतम रायकर ने वीगन मिलेट्स आइसक्रीम का एक विज्ञापन देखा। उन्हें ये बहुत दिलचस्प लगा क्योंकि वे पहले से ही मिलेट्स कुकीज और रस्क बना रहे थे। लेकिन डेयरी-फ्री बाजरा आइसक्रीम के बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था। रिसर्च पर शुरू किया कामगौतम ने डेयरी-फ्री मिलेट्स आइसक्रीम पर रिसर्च (R&D) शुरू करने का फैसला किया। वे चाहते थे कि इसमें चीनी की मात्रा बहुत कम हो और कोई भी प्रिजर्वेटिव न हो। गौतम के अनुसार उन्होंने साल 2021 में एक छोटी सी यूनिट में रिसर्च और डेवलपमेंट का काम शुरू किया। लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल डेयरी आइसक्रीम जैसी चिकनी और क्रीमी बनावट पाना था। मिलेट्स ही क्यों चुना?मिलेट्स मोटा अनाज होता है। इसकी बाहरी परत चावल या गेहूं की तरह चिकनी नहीं होती। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर ज्यादा होता है, लेकिन ये सबसे सेहतमंद अनाज में से एक है। ये एल्कलाइन होता है। इसमें ग्लूटेन नहीं होता और ये प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। शुरू किए कई प्रयोगगौतम ने चार तरह के मिलेट्स (ज्वार, फॉक्सटेल, पर्ल और फिंगर मिलेट) को चॉकलेट, आम और दूसरी चीजों के साथ मिलाकर कई प्रयोग किए। लेकिन बनावट या स्वाद कभी सही नहीं आया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्होंने जो भी बैच बनाया, वह किसी न किसी चीज में फेल हो जाता था। फिर उसे गायों को खिला दिया जाता था क्योंकि कोई भी मिलेट्स आइसक्रीम खाने को तैयार नहीं था। एक समय के बाद तो गायों ने भी इसे खाना बंद कर दिया। ...और मिल गई सही रेसिपीये प्रयोग जून 2023 तक चलते रहे। तब गौतम ने सही रेसिपी ढूंढ ली। फिर उन्होंने Liki Foods ब्रांड के तहत मिलेट्स आइसक्रीम बेचना शुरू कर दिया। डेयरी-फ्री मिलेट्स आइसक्रीम बनाने के लिए बादाम का दूध और काजू का दूध इस्तेमाल किया जाता है।गौतम कहते हैं, ‘ये भविष्य की आइसक्रीम है। जैसे-जैसे ज्यादा से ज्यादा लोग चीनी से बच रहे हैं और वीगन बन रहे हैं, हमारी जैसी बाजरा आइसक्रीम बाजार में ज्यादा जगह बनाएगी।’ Liki Foods अभी 12 तरह की मिलेट्स आइसक्रीम, स्मूदी, शेक और कॉफी फ्राप्पे बेचती है। सालाना कितनी कमाई?Liki Foods आइसक्रीम की कीमत 100 मिली पैक के लिए 90 रुपये से शुरू होती है। 4 लीटर पैक की कीमत 700 रुपये से शुरू होकर 1300 रुपये तक जाती है, जो फ्लेवर पर निर्भर करती है। गौतम अपने इस इस कारोबार से सालाना लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी हर महीने 2 लाख रुपये यानी सालाना 24 लाख रुपये कमा रहे हैं।
Loving Newspoint? Download the app now