Next Story
Newszop

प्रियंका चोपड़ा ने चखाया गोरी मैडम को मजा, 43 की उम्र में लगीं झक्कास, गाउन तो कभी स्कर्ट पहनकर मार गईं टशन

Send Push

प्रियंका चोपड़ा लग्जरी ब्रांड बुल्गरी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐसे में वो ब्रांड की क्रिएटिव डायरेक्टर के लिए साथ जयपुर पहुंची। इस दौरान दोनों ही हसीनाओं ने जूलरी और स्टोन से जुड़ी कई चीजें एक्सप्लोर की। पर 43 साल की देसी गर्ल ने अपने स्टाइल से अपने ही देश में विदेशी हसीना को मजा चखा दिया। पहले प्रियंका वीडियो में ब्रांड की क्रिएटिव डायरेक्टर Lucia को अपनी दोस्त बताती हैं।


और, फिर स्टाइलिश अंदाज से ही दोस्त को ढेर कर जाती हैं। हर फोटो में प्रियंका कुछ हटकर पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने जूलरी भी ऐसी चुनी है कि उनकी खूबसूरती से नजर हटा पाना मुश्किल होता दिखा। यकीन न हो तो आप खुद ही देख लीजिए प्रियंका की फोटोज। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@bvlgari)


छा गया 43 साल की एक्ट्रेस का स्टाइल image

प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल आप कभी भी देखेंगे तो वो कुछ यूनिक ही पहनी दिखेंगी। एक ही तरह की ड्रेसेस को बार- बार रिपिट करने की आदत पीसी को पसंद नहीं है। अब आप लेटेस्ट फोटोज में भी डीवा के लुक को निहार लें। हर अटायर को उन्होंने इतनी ग्रेसफुली कैरी किया है कि लुक खुद ब खुद परफेक्ट बनता नजर आया।


टॉप के साथ पहनी दिखीं स्कर्ट image

पहली फोटो में प्रियंका केप टॉप पहनी दिख रही हैं। जो कि प्लेन है। और ओवरसाइज होने की वजह से कूल लग रहा है। टॉप ही हाई नेकलाइन भी डीवा की खूबसूरती में चार- चांद लगा रही है। साथ में पीसी ने पहनी है चेक प्रिंट वाली स्कर्ट, जो कि धोती वाली वाइब भी दे रही है। गले में पेंडेंट और हाथों में भी प्रियंका ने एक्सेसरी पहनकर लुक को कंप्लीट बनाया।


ड्रैप्ड गाउन में ढाया कहर image

अब आप देखें पीसी का ड्रैप्ड गाउन वाला लुक। डिवा का गाउन साटन का है, जिससे फैब्रिक को गजब की शाइन मिल रही है। बॉलीवुड क्लोजेट इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, प्रियंका के इस गाउन की कीमत 109,800 है। प्रियंका के गाउन की कॉउन नेकलाइन लुक को यूनिक टच दे रही है। साथ ही कट स्लीव्स डिजाइन भी एकदम सुपरहिट नजर आया।


शर्ट और स्कर्ट में दिखीं क्लासी image

शर्ट और स्कर्ट वाले लुक को भी प्रियंका ने शानदार बना लिया है। वो वाइट कलर की शर्ट पहनी दिख रही हैं। जिसकी शॉर्ट पफी स्लीव्स हैं। शर्ट के क्रिस्प कॉलर हसीना के लुक को पॉवरफुल बना रहे हैं। वहीं, पीसी ने शर्ट के ऊपर के बटन खोलकर स्वैग भी दिखाया। साथ में प्रियंका ने प्योर वाइट कलर की स्कर्ट पहनी। जो कि शर्ट के साथ परफेक्टली ट्यून कर रही है।


को- ऑर्ड सेट में भी नहीं दिखीं कम image

स्कर्ट और गाउन के बाद प्रियंका ने स्टाइलिश को- ऑर्ड सेट पहन क्लासी लुक दिखाया। प्रियंका ने कट सलीव्स टॉप पहना है। जिसपर कॉलर लगाकर लुक की ब्यूटी को एन्हांस किया गया। साथ में प्रियंका ने पहना है प्लेन स्ट्रेट लूज फिट ट्राउजर, जो कि हाई वेस्ट है। प्रियंका के इस लुक ने प्रूफ कर दिया कि हल्के- फुल्के कपड़ों में भी स्ले किया जा सकता है।


बुल्गरी की जूलरी पहनी आईं नजर image

बुल्गरी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर प्रियंका ने एक्सपेंसिव जूलरी पहनने का भी मौका हाथ में नहीं जाने दिया। हर अटायर के साथ वो अलग- अलग तरह के नीकपीस और हैंड एक्सरी पहनी दिख रही हैं। डीवा के रिंग्स के डिजाइन भी काफी सुंदर नजर आए। और, साथ में हैट जैसे एलिमेंट्स जोड़कर लुक को कंप्लीट बना लिया। पीसी का लुक्स फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं।

Loving Newspoint? Download the app now