Virgo Horoscope Today, 26 may 2025 : शनि जयंती पर कन्या राशि वालों को कारोबार में सफलता मिलेगी, लेकिन भागदौड़ रहेगी। सेल्स और मार्केटिंग वालों पर काम का दबाव रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कंधे में दर्द हो सकता है, वजन उठाने से बचें। शनि मंदिर में तेल दान करें। आज कन्या राशि का करियर राशिफल : शनि जयंती के दिन आज आपको कारोबार इच्छित सफलता मिलेगी लेकिन आपकी भागदौड़ अधिक रहने वाली है। काम धंधे के लिए आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज सेल्स और मार्केटिंग का काम करने वाले जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। समय का प्रबंधन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज कन्या राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में आज सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय बिताएंगे। घर पर शाम के समय किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। आज अपने खर्चों को कंट्रोल करें। आज कन्या राशि की सेहत : कन्या राशि वालों को आज कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज अधिक वजन उठाने से बचें। सुबह या शाम के समय एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। आज कन्या राशि के उपाय : शनि जयंती के दिन कन्या राशि के जातक आज एक पात्र में सरसों का तेल और एक रुपये का सिक्का डालकर उसमें अपनी छाया देखें। इसके बाद इस तेल को शनि मंदिर या किसी जरूरतमंद को दान कर दें। आज का सिंह राशिफल
You may also like
IPL 2025: आईपीएल में 15 साल बाद हुआ ऐसा, केकेआर के नाम दर्ज हो गया है शर्मनाक रिकॉर्ड
Classen's Tornado: IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, यूसुफ पठान के रिकॉर्ड की बराबरी
राजस्थान के इस जिले में बदलेगी सड़कों की सूरत, निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए करोड़ों रूपए की मिली मंजूरी
Weather update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, सताएगी हीट वेव, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
बिजली-पानी की समस्या को लेकर टोंक में सड़कों पर उतरे लोग, सचिन पायलट और प्रशासन के खिलाफ जमकर लगे नारे