Next Story
Newszop

आज का वृश्चिक राशिफल, 1 मई 2025 : कमजोरी महसूस हो सकती है, सेहत का रखें ख्याल

Send Push
Scorpio Horoscope Today , 1 May 2025 : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर एकाग्रता में कमी आ सकती है, इसलिए नए कार्यों को टाल दें। सहकर्मियों से सहयोग कम मिलने से तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी दुखद समाचार से मन विचलित रहेगा, बुजुर्गों का साथ मिलेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें, कमजोरी महसूस हो सकती है और डॉक्टर की सलाह लें। आज वृश्चिक राशिवालों का करियर राशिफल : आज कार्यस्थल पर एकाग्रता की कमी रह सकती है। हो सकता है कि आज आपका काम पर पूरा फोकस न हो पाए। ऐसे में आज किसी भी नए कार्य या निर्णय को फिलहाल टालना ही बेहतर होगा। सहकर्मियों से सहयोग कम मिल सकता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। जरूरी कागज़ी कार्यों में लापरवाही से बचें। वरना आप बड़ा नुकसान कर बैठेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले आज आराम के मूड में नजर आएंगे। आज वृश्चिक राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : परिवार के किसी सदस्य या परिचित से जुड़ी दुखद खबर मिल सकती है, जिससे मन व्यथित रहेगा। भावनात्मक सहारा बुजुर्गों या जीवनसाथी से मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए मानसिक संबल का काम करेगा। आज वृश्चिक राशिवालों की सेहत का हाल : शारीरिक रूप से कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। पुरानी बीमारी या अचानक कोई शारीरिक समस्या उभर सकती है। डॉक्टर से सलाह लेने में देर न करें और नियमित दवाइयों का पालन करें। भरपूर नींद और पौष्टिक आहार लें। गुरुवार के उपाय : आज पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
Loving Newspoint? Download the app now