मेष राशि, धैर्य से सफलता पाएंगे
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव भी रहेगा। आप संयम और धैर्य से आज सफलता का आकाश चूमेंगे लेकिन क्रोध से बात बिगड़ सकती है। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और जीवनसाथी से साथ आपका प्रेम और सद्भाव भी बना रहेगा। किसी शुभ काम के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। आपको आज अपनी ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें।
वृषभ राशि,सकारात्मक दिन, लाभ पाएंगे

वृषभ राशि के जातकों का मन आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों की ओर जाएगा। आप कार्यक्षेत्र में आज पूर्व अनुभव और प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग बिजली के उपकरण और वस्त्रों से संबंधित कारोबार करते हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिवजी की पूजा करें और दूध से अभिषेक करें।
मिथुन राशि,तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा रहा सकता है। ऐसे में आपको आज कोई भी जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचना होगा। वैसे जिन लोगों के काम का संबंधी किसी तकनीकी क्षेत्र से वह अपनी कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज किसी सहयोगी और सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए आज योजना बनाकर काम करना होगा। आपके लिए सलाह है कि कठिनाइयों से पार पाने के लिए सकारात्मक रहें।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को तुलसी की माला अर्पित करें।
कर्क राशि,योजना और प्रबंधन का फायदा मिलेगा
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और प्रबंधन का फायदा मिलेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों से भी आज सहयोग मिलेगा और आप अपने टारगेट को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी कमाई बढाने के लिए आज किसी योजना में निवेश भी कर सकते हैं और आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है। आपको आज बच्चों की सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपका कोई जरूरी काम भी पूरा होगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आज भोजन अथवा अन्न का दान दें।
सिंह राशि,कार्यक्षेत्र में दबाव की नीति से बचें
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आप किसी निवेश योजना में धन लगाकर लाभ पाने की प्रयास कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज ज्ञान विज्ञान में आपकी रुचि रहेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेमी के मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति सुधरेगी। कोई लाभदायक डील मिलने से मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके लिए सलाह है कि आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें अगर आप दबाव बनाने का प्रयास करेंगे तो सहकर्मियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप आज भावुकता में किसी की मदद भी कर सकते है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि,कमाई बढ़ने से खुशी होगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आप आज सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं जबकि आज बिजनस में कमाई बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। जो लोग नौकरी में बदलाव के प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। इंक्रीमेंट और पद लाभ का भी संयोग बन सकता है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।
तुला राशि, परिश्रम से लाभ का संयोग बनेगा
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खट्टा मीठा सा रह सकता है। लाभ और सफलता का संयोग बनेगा लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम भी खूब करना होगा। आपको आज किसी व्यक्ति के बात व्यवहार से क्रोध खूब आएगा लेकिन कुछ कर नहीं पाने से मन ही मन खीजेंगे। आपको आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी पारिवारिक विषय को लेकर घर के बड़ों से सलाह और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज किसी पूर्वपरिचित की मदद से पूरा हो सकता है। दोस्तों से सहयोग पाएंगे।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ करना लाभदायक होगा।
वृश्चिक राशि, प्रयास से बढ़कर लाभ पाएंगे
वृश्चिक राशि पर पर आज गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव बना हुआ है। आप आज धार्मिक और सामाजिक विषयों में रुचि लेंगे। आपके हाथों से कोई पुण्य कर्म हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने प्रयास से बढ़कर लाभ प्राप्त होगा। आपको आज अपनी सकारात्मक सोच और परिश्रम का भी फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण आपसे प्रसन्न होंगे और आपको उनसे प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। घर परिवार में आज आपकी स्नेह और तालमेल बना रहेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का संयोग बन सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें और सिंदूर का लेपन करें।
धनु राशि,बैंकिंग के काम में सफलता पाएंगे
धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी होगा। आपके विरोधी और शत्रु आज आपका चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा और आपको आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा मिलेगा। बैंकिंग के संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कोई अटका काम आपका पूरा हो सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु के मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जप करें।
मकर राशि, कमाई के नए साधन पाएंगे

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। राशि के पंचम भाव में बना चंद्रमा और गुरु का शुभ योग आपको आज बच्चों की ओर से भी खुशी प्रदान करेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात बन सकती है। बिजनस में आज अच्छी कमाई होगी। आप आज कमाई के नए साधन भी प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको आज सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रुचिकर खानपान का आप आनंद ले पाएंगे।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
You may also like
समुद्र के बीचो-बीच बना है 600 साल पुराना ये अनोखा मंदिर,विषैले सांप करते हैं बुरी आत्माओं से रक्षा ⤙
अंगूठे में बने चक्र , शंख और सीप का क्या फल होता है ⤙
700 साल पुरानी मंदिर जहां हनुमान जी की मूर्ति खाती है लड्डू। पीती है दूध और जपती है राम नाम ⤙
गर्भवती महिलाओं को सांप क्यों नहीं काटते? जानें इसके पीछे का रहस्य
चीन में HMPV वायरस का प्रकोप: स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख का बयान