Next Story
Newszop

आज का मेष राशिफल, 19 जुलाई 2025 : लोग भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास करें, सतर्क रहें

Send Push
Aries Horoscope Today 19 July, 2025 :

आज मेष राशि का करियर राशिफल :
आज शनिवार के दिन मेष राशि के जातकों को अपने करियर और कामकाज में मेहनत और सूझबूझ से चलना होगा नहीं तो लोग आपकी कमजोरी और भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आप जिस काम में या प्रोजेक्ट में लगे हैं उसमें कुछ तकनीकी समस्या आ सकती हैं, जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। विशेषकर जो लोग आईटी, मीडिया, तकनीकी क्षेत्र या यात्रा संबंधित कामों में हैं, उन्हें आज अपने काम पर अधिक फोकस करना होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज संयमित होकर चलना होगा। किसी कामकाज की वजह से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है।



आज मेष राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : घर परिवार के मामले में आज के दिन आपको संयमित होकर चलना होगा, किसी बात को लेकर आज आज चिंता और तनाव भी महसूस कर सकते है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी या मतभेद हो सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। जो लोग घर या जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज उन्हे अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आप आज परिवार के साथ यात्रा पर जाने का भी प्लान कर सकते हें। माता से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा।



आज मेष राशि की सेहत : सेहत के लिहाज से आज आपको सजग सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से वे लोग जिन्हें पाचन संबंधी समस्या रहती है। आपके लिए जरूरी है आप संतुलित आहार लें और सकारात्मक रहें। मानसिक तनाव को न हावी होने दें।



आज मेष राशि के उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें और रामदूताय नमः मंत्र का जप करें। इस समय आप साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं, इससे राहत पाएंगे।
Loving Newspoint? Download the app now