इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 साई सुदर्शन के लिए अच्छा साबित हो रहा है। उन्होनंे अपना नाम आईपीएल के दिग्गजों में दर्ज करवा लिया है। सुदर्शन आईपीएल इतिहास में ऐसे केवल 9वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 700 से अधिक रन बनाए हैं।
सुदर्शन ने यह उपलब्धि मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हासिल की है. वो आईपीएल 2025 में 700 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, इसलिए ऑरेंज कैप भी अभी उन्हीं के पास है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच से पूर्व सुदर्शन ने 14 मैचों में 679 रन बना लिए थे। एमआई के खिलाफ मैच में 21 रन बनाते ही उन्होंने 700 रनों का आंकड़ा छू लिया है। उनसे पहले विराट कोहली और शुभमन गिल ही ऐसे 2 भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक आईपीएल सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हों।
pc- espncricinfo.com
You may also like
पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी काे पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचता ने खोला सफलता का राज, 'दो शब्दों' के दम पर जीता ताज
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया के बाद मलेशिया पहुंचा
भारत की आर्थिक छलांग क्या आम लोगों की ज़िंदगी में भी बड़ा बदलाव ला पाई है?
जून 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी जानकारी