इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने निकाय चुनाव से पहले जयपुर के दो नगर निगमों का विलय कर दिया हैं और इसके आदेश भी जारी हो चुके है। हालांकि अभी कार्यकाल पूरा होने तक दोनों नगर निगम रहेंगे। उसके बाद जयपुर में हैरिटेज या ग्रेटर नहीं, बल्कि सिर्फ एक नगर निगम होगा।
इस फैसले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और गुजरात मॉडल का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर ले लिया। कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा, जनवरी 2025 में गुजरात सरकार ने वहां नगर निगमों की संख्या बढ़ाते हुए 9 नए नगर निगम बनाए, जिसकी वजह शहरी विकास को तेज करना बताया गया।
गुजरात मॉडल को भाजपा सरकारें आदर्श मानती हैं, परन्तु, राजस्थान की भाजपा सरकार इस गुजरात मॉडल को पूरी तरह फेल मानती है, इसलिए ही यहां सुनियोजित शहरी विकास के लिए जनसंख्या के अनुपात में हमारी सरकार के दौरान बनाए गए नगर निगमों, नगर पालिकाओं की संख्या को घटाया जा रहा है। ऐसा देश में संभवत पहला उदाहरण होगा, जिसमें विकास के क्रम में सरकार उल्टी दिशा में चल रही है।
pc- business-standard.com
You may also like
Weight Loss: रात को सोते वक्त ले 1 चम्मच, 15 दिनों में घुटने टेकने लगेगा मोटापा ⁃⁃
भारतीय जनता पार्टी के जन्म लेने और 'गांधीवादी समाजवाद अपनाने' की कहानी
धोनी के संन्यास की चर्चा: क्या IPL 2025 के बाद होगा फैसला?
देश का पहला अजूबा! लड़की से बना लड़का…अब बनेगी मां, ट्रांसजेंडर कपल की अनसुनी कहानी ⁃⁃
KKR vs LSG Dream11 Prediction, IPL 2025: सुनील नारायण या निकोलस पूरन, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team