इंटरनेट डेस्क। पंजाब में बाढ़ ने लोगों को स्थिति खराब कर दी है। फसले खराब हो चुकी हैं, खेतों की मिट्टी बह गई और तो और लोगों के आशियाने उजड़ गए है। पंजाब में सैलाब के बाद अब सियासी दौरों की बाढ़ आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।
भारतीय जनता पार्टी से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था जिसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गुरदासपुर का दौरा करके बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात की थी। इसके बाद अब भाजपा ने 25 केंद्रीय राज्य मंत्रियों को पंजाब के दौरे पर भेजा है।
खबरों की माने तो हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी भाजपा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए मोर्चा संभाल रखा है। सीएम सैनी ने पंजाब को राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही काफी राहत सामग्री भी भेजी है। इसी तरह अगर आप की बात की जाए तो पहले अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया ने मोर्चा संभाल रखा है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने भी हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने पार्टी नेताओं से हर संभव मदद पहुंचाने का आह्वान किया था। कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।
You may also like
गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं` काटते सांप? विज्ञान ने खोज निकाला अनोखा राज कारण जान आप भी कहेंगे 'अद्भुत
ग्रहण के दौरान भी खुले रहते हैं इन प्रसिद्ध मंदिरों के कपाट, जानिए रहस्य और मान्यता
फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर फैंस से हिंदी फिल्मों के बारे में मांगे सुझाव
एच-1 बी वीजा शुल्क बढ़ाने पर सांसद मनोज कुमार बोले, 'अपने लिए कुआं खोद रहे ट्रंप'
एशिया कप सुपर-4 : बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला