खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 50वें मैच में आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स का सामना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा।
जयपुर में ये मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास आज छक्कों का तिहरा शतक पूरा करने का मौका होगा। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल के 266 मैचों की 261 पारियों में 6868 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल कॅरियर में 297 छक्के लगाए हैं।
अगर वह आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में तीन छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो उनके आईपीएल में छक्कों का तिहरा शतक पूरा हो जाएगा। राेहित शर्मा आईपीएल में 617 चौके भी लगा चुके हैं। उन्होंने इस भारतीय टूर्नामेंट में 45 अर्धशतक और दो छक्के भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 109 रन रहा है। आईपीएल में अभी तक एक भी भारतीय बल्लेबाज तीन सौ छक्के नहीं लगा सका है। क्रिस गेल ने सर्वाधक 357 छक्के लगाए हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
OMG! पति ने नहीं हटवाई दाढ़ी तो अपने देवर के साथ भाग गई पत्नी, क्लीन शेव करवाने को लेकर रोज होते थे झगड़े
IPL 2025: RR vs MI, मैच-50 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत
Rajasthan: अजमेर में होटल में लगी आग, 4 लोगों की मौत, कुछ जान बचाने को कूदे उपर से
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उंगलियों में गांठ लगाने का चैलेंज, 80 फीसदी हुए फेल, आप में है दम? 〥
फेमस मार्केट दिल्ली हाट में लगी भीषण आग, 30 दुकानें जलकर खाक, रातोंरात करोड़ों का नुकसान..