इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के देहरादून से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इस खबर के बारे में जानकर एक बार तो आपका रिश्तों से ही विश्वास उठ जाएगा।
यहां पर अब भारतीय सेना से रिटायर्ड फौजी द्वारा अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। फौजी की पत्नी ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि बेटी ने मां के सामने ये चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटी ने भी जानकारी दी कि जब वो नाबालिग थी, तब से पिता दुष्कर्म करता आ रहा था। पीडि़ता ने बताया कि पिता मां के साथ भी मारपीट करता था। इसी कारण डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। अंत में परेशान होकर पीडि़ता ने मां को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने बतया कि फिलहाल पीडि़त लडक़ी बालिग है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
PC:taylorring
You may also like
पटना में भाजपा ने भव्य 'तिरंगा यात्रा' निकाली, सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता का समर्थन
अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के जरिए भाजपा ने खींचा अभियानों का खाका
मध्य प्रदेश के कई मंत्रियों को नई जिम्मेदारी, मंत्री इंदर सिंह परमार को दमोह का प्रभार
दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
'ऑपरेशन सिंदूर' को सलाम, असम के उद्यमी ने भारतीय सेना के लिए तैयार की विशेष चाय