फिलहाल सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश में ज्यादा असर नहीं हो रहा है। हालांकि इसके असर से पड़ोसी राज्य राजस्थान में बारिश की गतिविधियां खूब हो रही हैं। वहीं, आर्द्र हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। 30 मई को नया विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश में बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए 30 मई को ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में आंशिक बादल ही छाए हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, तापमान सामान्य से कम रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से अधिक रहा। बुधवार को भीषण गर्मी के चौथे दिन उमस ने लोगों को परेशान किया।
आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम
30 मई को उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 2 जून को एक नया विक्षोभ सक्रिय होने से माह के पहले सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
रेवाड़ी में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, मौसम हुआ सुहाना
रेवाड़ी में बारिश ने लगातार पड़ रही गर्मी से राहत दिलाई है। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई बारिश से तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। 31 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जिसमें उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी और बादलों के बीच रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे दिन का तापमान और कम हो जाएगा। गौरतलब है कि इस समय नौतपा के दिन चल रहे हैं, जो आमतौर पर भीषण गर्मी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार बदले मौसम ने लोगों को नौतपा के दौरान काफी राहत दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश ने न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाई है, बल्कि मौसम भी सुहाना हो गया है।
You may also like
महबूबा मुफ्ती ने कहा-जम्मू-कश्मीर ने हमेशा युद्ध और हिंसा का दंश झेला है, अब को भारत और पाकिस्तान के बीच...
उज्जैनः मुख्यमंत्री ने 29 किमी के शिप्रा घाट तथा 21 बैराजों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
दिल्ली के महापौर ने रेखा गु्प्ता सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दी बधाई
धन और खुशहाली के लिए सरल वास्तु टिप्स
अमरूद के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ: कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार