Next Story
Newszop

पारा बना रहा नए रिकॉर्ड...अभी पांच दिन राहत की नहीं उम्मीद, 3 मई को बारिश

Send Push

आगरावासियों को अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि शनिवार के बाद रविवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 3 मई को बारिश हो सकती है।

अधिकतम तापमान में कमी
रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री था। इसमें 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 25.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 सेल्सियस था। रविवार को 2.1 की वृद्धि दर्ज की गई।

मई के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अप्रैल में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, मई के पहले सप्ताह में बारिश की उम्मीद है। रविवार सुबह से मौसम स्थिर बना हुआ है। दोपहर की धूप की तपिश से लोगों को परेशानी हुई। शाम को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 अप्रैल और 1 से 2 मई के बीच अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मौसम की स्थिति
अधिकतम: 41.2
न्यूनतम: 25.4
एक्यूआई: 89
सूर्योदय: 5:32
सूर्यास्त: 6:37

Loving Newspoint? Download the app now