Next Story
Newszop

IPL 2025: प्रीति जिंटा ने मैच जीतते ही इस शख्स को मारी आंख? डिंपल गर्ल का ये कातिल अंदाज लूट ले गया महफिल, देखें वीडियो

Send Push

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 203 रन बनाने के बावजूद मुंबई इंडियंस हार गई। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई। पंजाब की टीम 11 साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची है।

प्रिटी जिंटा का बड़ा जश्न

जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने विजयी रन बनाया, पंजाब किंग्स के डगआउट में जश्न की लहर दौड़ गई। हेड कोच रिकी पोंटिंग समेत टीम के सभी खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ बेहद खुश थे। स्टैंड में मौजूद प्रीति जिंटा और सह-मालिक नेस वाडिया ने भी खुशी से नाचकर जीत का जश्न मनाया। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हवा में हाथ हिलाती और फिर मैदान की ओर जाती नजर आईं।

image

क्या नेहल वढेरा ने आंख मारी?

इस बीच प्रीति जिंटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मैच के बाद प्रेजेंटेशन टाइम का है। प्रीति अपने बालों को हिलाते हुए काफी तेजी से चल रही थीं। पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा वहीं खड़े थे। अपने बालों को सहलाते हुए प्रीति जिंटा ने आंख मारी और आगे बढ़ गईं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने नेहल वढेरा को आंख मारी या उनके पीछे कोई और था। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। मैदान पर पहुंचने के बाद प्रीति ने कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग को गले लगाया और दोनों से बात भी की। पोंटिंग और अय्यर दोनों ही इस सीजन में टीम से जुड़े हैं। दिल्ली कैपिटल्स से हटाए जाने के बाद पंजाब किंग्स ने रिकी पोंटिंग को अपना हेड कोच बनाया था। श्रेयस अय्यर को नीलामी में पंजाब ने 26.75 करोड़ में खरीदा था। पोंटिंग और अय्यर की जोड़ी अब पंजाब को उसका पहला खिताब दिलाने से एक कदम दूर है।

Loving Newspoint? Download the app now