सिलीगुड़ी, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर बंगाल में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ियों में भी भारी बारिश हो रही है। इसके चलते सिक्किम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। बुधवार से सिलीगुड़ी-सिक्किम सड़क संपर्क फिर से टूट गया है। तारखोला में भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है। ममखोला के पास 11 माइल से 12 माइल के बीच सड़क पर भी भूस्खलन हुआ है।
इस बीच भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार को तीस्तानदी का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर आ गया। जिससे सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया था। दोपहर में पानी कम होने लगा। फिर कीचड़ और मिट्टी हटाकर यातायात सामान्य करने के प्रयास किए गए। फिर रात में फिर बारिश हुई। सुबह सड़क पर भूस्खलन हुआ। इससे आम लोगों को परेशानी बढ़ गई है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
You may also like
Malegaon Bomb Blast Case Verdict: मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में एनआईए कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी आरोपियों को किया बरी, जानें अदालत ने क्या कहा?
ind vs eng: भारतीय टीम आज से खेलेगी निर्णायक मुकाबला, इन बदलावों के साथ उतर सकती हैं मैदान में
भुखमरी कितने दिनों बाद हो जाती है जानलेवा
Liver Kidney Detox : अपने लिवर और किडनी को डिटॉक्स करना चाहते हैं? रोज़ाना के आहार में 8 फल करें शामिल
मुगलों द्वारा लाए गए 8 प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन