—दो लाख पचास हजार तिरंगा बनाने का लक्ष्य,50 हजार तिरंगा बनकर तैयार
वाराणसी,10 अगस्त (Udaipur Kiran) । नगर निगम की पहल पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लिए हस्त निर्मित तिरंगा बनाने में जुट गई हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर परियोजना अधिकारी डूडा, निधि वाजपेयी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दो लाख पचास हजार तिरंगा बना रही है। इन महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगा वाराणसी में सभी नागरिकों को उनके घरों पर लगाने के लिए वितरित किया जायेगा। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को उनके जोन में झंडा वितरण के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।
नगर निगम के अफसरों के अनुसार समूह की महिलाएं दिन रात झंडों को तैयार करने में जुटी हुई है। उनके द्वारा अभी तक 50 हजार झंडों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। नगर आयुक्त ने आदमपुर जोनल अधिकारी को 40 हजार, भेलूपुर जोनल अधिकारी को 45 हजार, दशाश्वमेध जोनल अधिकारी को 45 हजार, कोतवाली जोनल अधिकारी को 25 हजार, वरूणापार जोनल अधिकारी को 45 हजार, सारनाथ जोनल अधिकारी को 20 हजार, ऋषि माण्डवी जोनल अधिकारी को 15 हजार तथा रामनगर जोनल अधिकारी को 15 हजार तिरंगा झंडा वितरित करने का लक्ष्य दिया है। सभी जोनल अफसर अपने कार्मिको के माध्यम से घर-घर जाकर तिरंगा वितरित करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
सुनो जादू देखोगी… छात्रा को स्कूल के कमरेˈ में ले गया टीचर की ऐसी हरकत पहुंचा जेल
'पटियाला पेग' दिलजीत के इस गाने पर थिरकतेˈ हुए जाम छलकाने वाले भी नही जानते इस पेग का इतिहास जान लें कैसे और कहां से हुई इसकी शुरूआत
मुसलमान बैठकर पानी क्यों पीते हैं? जानें इस्लामˈ में पानी पीने का सुन्नत तरीका
आप की उम्र 15 से 35 साल केˈ बिच है तो ज़रूर पढ़ें ये पोस्ट वरना भविष्य में पड़ सकता है पछताना
बीमारियों का काल कही जाती हैं ये सब्जियांˈ इनका सेवन करने से होता है शरीर में कमाल का बदलाव