इस्लामाबाद , 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तटीय शहर ग्वादर में बलूच महिला मंच (बीडब्ल्यूएफ) की केंद्रीय संयोजक डॉ. शाली बलूच को उनके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वह बीडब्ल्यूएफ के आगामी सम्मेलन के सिलसिले में दौरे पर थीं। ग्वादर प्रेस क्लब में 27 जुलाई को आहूत सम्मेलन से पहले शुक्रवार को उन्हें उनके साथियों के साथ गिरफ्तार करने की तीखी आलोचना हुई है।
द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर में यह जानकारी दी गई है। इस सम्मेलन में बलूचिस्तान में बलूच राजनीतिक दलों और समकालीन मुद्दों पर राज्य की कार्रवाई पर चर्चा होनी थी। डॉ शाली और उनके साथियों को ग्वादर के सुरबंदर में हिरासत में लिया गया। हालांकि अभी तक न तो स्थानीय प्रशासन और न ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इन लोगों की हिरासत की पुष्टि की है।
डॉ. शाली बलूच प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें बलूच महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा तक पहुंच और जबरन गुमशुदगी के मुद्दों पर मुखर वकालत के लिए जाना जाता है। वो बलूचिस्तान में राजनीतिक और नागरिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने में भी अग्रणी हैं। बलूच महिला मंच बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में सक्रिय है। उनकी गिरफ्तारी ने मानवाधिकार पर्यवेक्षकों और राजनीतिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है।
———–
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
मन की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंस्पायर मानक योजना' का किया जिक्र, बोले- 'लाखों बच्चे इससे जुड़े'
हर रोग काˈ रामबाण उपाय है इस पोस्ट में.. जिसने अपनाएँ ये उपाय उसकी हो गई काया निरोगी, छोड़ना मत काम की बात है
फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
विदुर की वोˈ गलती जिसकी वजह से हुआ महाभारत, पितामह भीष्म ने कई बार टोका, दुर्योधन चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता
एकता कपूर कलयुगˈ की मीरा हैं, 49 की होने के बावजूद इस एक्टर की वजह से आज तक नहीं की शादी