भोपाल, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्य शासन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिव आईएएस सिबी चक्रवर्ती एम. को हटा दिया गया। इस संबंध में मंगलवार की सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। उन्हें छह महीने पहले ही भरत यादव की जगह मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब वे मध्य प्रदेश भवन विकास निगम में एमडी का दायित्व संभालेंगे। उनके पास यह विभाग मुख्यमंत्री के सचिव के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में था।
दरअसल, नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। सिबी चक्रवर्ती के स्थान पर मुख्यमंत्री कार्यालय में अभी किसी नए अफसर की पदस्थापना नहीं की गई है। यहां पहले से इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इससे पहले अपर सचिव के रूप में यहां आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव के रूप में सिबी चक्रवर्ती एम की पदस्थापना 27 जनवरी को देर रात की गई थी। इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छह दिन की जापान यात्रा के लिए गए थे। अब स्पेन और दुबई से लौटने के बाद चक्रवर्ती को सचिवालय से हटा दिया गया है। तब हुए तबादले में भरत यादव को एमडी मप्र सड़क विकास निगम बनाया गया था।
सिबी चक्रवर्ती एम 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहने के पहले वह खाद्य विभाग के सचिव के पद पर काम कर रहे थे। सिबी चक्रवर्ती नरसिंहपुर कलेक्टर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के चलते यह फेरबदल किया गया है।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
Post Office Scheme: बदल गए हैं पोस्ट ऑफिस स्कीम से जुड़े नियम, मैच्योरिटी के बाद नहीं निकाला पैसा तो खाता हो जाएगा...
यूपी में RO-ARO परीक्षा के लिए खुफिया एजेंसियां मुस्तैद, पेपर लीक और सॉल्वर के लिए STF की निगरानी तेज
क्या छोटे बच्चे का भी बन सकता है Pan Card? जानें इसके लिए क्या है उम्र सीमा, बच्चों का पैन कार्ड आता है कई जगह काम
'सामना' में ईडी पर तीखी टिप्प्णी, मुख्य न्यायाधीश गवई की जमकर सराहना
पार्टी की ओर से बढ़ते दबाव के बीच जापानी प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने के संकेत दिए