Next Story
Newszop

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह रक्षा बंधन उत्सव में शामिल हुए, कहा- मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति की नींव

Send Push

भोपाल, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार काे हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बैरागढ़ स्थित गल्ला मंडी परिसर में आयोजित रक्षा बंधन उत्सव में शामिल होकर संबोधित करते हुए कहा भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं ईश्वर का वास होता है। माताओं और बहनों के आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता। रक्षाबंधन पर्व सामाजिक सुरक्षा और सामूहिक एकता का प्रतीक है। मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति की नींव है।

प्रधानमंत्री माेदी ने रक्षाबंधन को ‘सुरक्षा बंधन’ का स्वरूप दिया

डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत में सुबह उठते ही सबसे पहले हम धरती माता का दर्शन करते हैं। उसके बाद हम जल देवियों गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, नर्मदा, कावेरी आदि नदियों को नमन करते हैं, जो हमारी पवित्रता और जीवन की संजीवनी हैं। गंगा मैया का पानी कभी सूखता नहीं है और नर्मदा मैया भी उसी तरह हमारी संस्कृति का अमूल्य हिस्सा हैं। सूर्य भगवान को प्रणाम करना और हनुमान जी की पूजा करना भी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इस परंपरा की रक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसी परंपरा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन को ‘सुरक्षा बंधन’ का स्वरूप दिया है। मोदी जी का यह सन्देश है कि रक्षा सिर्फ भाई-बहन के बीच का बंधन नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक सुरक्षा कवच है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमें देश और समाज की उन्नति के लिए काम करना है

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश न केवल विकास की योजनाएं बनाई हैं, बल्कि उन्होंने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर भी खास ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर गरीब परिवार को पक्का मकान देने का जो निर्णय लिया है, महिलाओं को सशक्त करने और सामाजिक न्याय स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। जहां माता और बहनों का आशीर्वाद होता है, वहां सफलता सुनिश्चित होती है। इसलिए हमें हमेशा मातृशक्ति का सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और समाज की उन्नति के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विधायक रामेश्वर शर्मा की मेहनत और निष्ठा से क्षेत्र का विकास हो रहा है। उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माताओं, बहनों और मातृशक्ति का आशीर्वाद सदैव हम सबके साथ बना रहे और हम सभी को एकजुट होकर देश और समाज की उन्नति के लिए काम करना है।

हर हिंदू को एकजुट होकर लव जिहाद, ड्रग जिहाद से लड़ना होगा- रामेश्वर शर्मा

पंडित दीनदयाल कृषि मंडी में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपाल में लगातार लव जिहाद और ड्रग जिहाद के मामले सामने आ रहे है। निश्चित रूप से यह हिंदू समाज के लिए चिंता की बात है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमे एकजुटता के साथ इन जिहादियों से लड़ना होगा। विकास और कल्याण के कार्य केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। सड़क, बिजली, पानी तो सरकार दे सकती है पर बच्चो में संस्कार देना यह हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Loving Newspoint? Download the app now