1. सूर्य देव (14 मई 2025): 14 मई, 2025 को रात 11 बजकर 51 मिनट पर सूर्य शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे।
2. बृहस्पति (15 मई 2025): गुरु यानी बृहस्पति ग्रह 15 मई, 2025 को सुबह 02 बजकर 30 मिनट पर गुरु बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। यहीं से वे 8 वर्षों तक अतिचारी गोचर करेंगे। बृहस्पति के गोचर से जलवायु पर नकारात्मक प्रभाव होगा। देश और दुनिया में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, कुम्भ और मीन राशि के लिए यह शुभ रहेगा।
3. बुध ग्रह (18 मई 2025): बुध 07 मई को सुबह 03 बजकर 53 मिनट पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 मई, 2025 को रात 12 बजकर 13 मिनट पर इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद बुध ग्रह 23 मई, 2025 को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा।
4. राहु (18 मई 2025):18 मई को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर छाया ग्रह राहु शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे देश और दुनिया में रोग या महामारी का प्रकोप रहेगा। टैक्नोलॉजी बढ़ेगी और लोगों में असंदोष भी भावना भी बढ़ जाएगी। मेष, वृषभ, कन्या, तुला और धनु राशि के लिए राहु का गोचर शुभ रहेगा।
5 केतु (18 मई 2025):18 मई, 2025 को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर छाया ग्रह केतु सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे। केतु के कारण देश और दुनिया में हर कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। लोगों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ेगा। मिथुन, तुला और धनु के लिए केतु का परिवर्तन लाभकारी रहेगा।
6. शुक्र (31 मई 2025): 31 मई, 2025 को शुक्र 11 बजकर 17 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ राशि को इस गोचर से लाभ होगा।
You may also like
राजस्थान में आतंक का तांडव! बदमाशों ने खड़ी जीप में लगाई आग,बछड़े को भी कुचला, महिलाओं को दी जान से मारने की धमकी
'गिल तो टेस्ट में पक्के खिलाड़ी भी नहीं', श्रीकांत ने कप्तानी के लिए इस खिलाड़ी को बताया पहली पसंद
चूरू के लादड़िया गांव में शराब के पैसों को लेकर बवाल! दो पक्षों में लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, 12 लोग हुए घायल
22 कैरेट सोना सस्ता: क्या त्योहारों से पहले आएगा उछाल?
कुणाल नायर ने 'द बिग बैंग थ्योरी' के सेट पर अपने मजेदार अनुभव साझा किए