RRvsGT राजस्थान रॉयल्स की खोज बिहार के 14 वर्ष 32 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को इतिहास रच दिया जो आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए।सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक पूरा किया जिसमें 11 छक्के और सात चौके लगाये। आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है।वह 37 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए।
आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 30 गेंद में शतक जमाया था।युसूफ पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिये 37 गेंद में शतक बनाया था।Youngest to score a T20 1⃣0⃣0⃣ ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2025
Fastest TATA IPL hundred by an Indian ✅
Second-fastest hundred in TATA IPL ✅
Vaibhav Suryavanshi, TAKE. A. BOW 🙇 ✨
Updates ▶ https://t.co/HvqSuGgTlN#TATAIPL | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/sn4HjurqR6
आईपीएल के इस सत्र में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39 गेंद में शतक जमाया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंद में सैकड़ा जड़ा था।
इसके अलावा वह आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने राजस्थान के ही दोनों कप्तानों संजू सैमसन ( 17 साल) और रियान पराग का रिकॉर्ड तोड़ा।इसके अलावा उन्होंने इस पारी में 10 छक्के लगाए जो संजू सैमसन सहित किसी भी आईपीएल की पारी में संयुक्त सर्वाधिक छक्के हैं।
सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ। इसी साल भारत ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में क्रिकेट विश्व कप जीता था। उन्होंने 2024-25 सत्र में बिहार के लिए सिर्फ पांच प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।
सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 की नीलामी में इतिहास रच दिया था जब 13 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में वह आईपीएल अनुबंध पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। उन्हें रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था।
You may also like
Land Rover Classic Unveils Defender V8 Soft Top with Bespoke Options and Powerful V8 Engine
बहुत कुछ बताता है अंगूठे पर बना आधा चाँद, जानिए क्या संकेत देता है ये …, ⤙
क्या Anrich Nortje का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे Kuldeep Yadav? DC vs KKR मैच में चटकाने होंगे इतने विकेट
उत्तराखंड: मुखबा से मां गंगा की उत्सव डोली रवाना, बुधवार को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
रानी दियारा और टपुआ दियारा में गंगा नदी का कटाव जारी, एमएलसी ने लिया जायजा